बेलहर: वीरगांव चौक के पास पुलिस गश्ती वाहन दुर्घटना ग्रस्त एक सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड का जवान जख्मी
Belhar, Banka | Jan 31, 2024 थाना क्षेत्र के बीरगांव चौक के पास आज बेलहर थाना का पुलिस गश्ती वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह और एक होम गार्ड जवान रत्नेश्वर ठाकुर जख्मी हो गए। दोनों का इलाज बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन का आगे का चक्का भ्रष्ट हो जाने से खड़े ट्रक में वाहन टकरा गया।