संपतचक: जन आशीर्वाद यात्रा में जन सुराज के प्रदेश व ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों ने उसफा में सभा को संबोधित किया
जन सुराज अभियान के तहत आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में फतुहा विधानसभा क्षेत्र के उसफा बाजार में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित किया।सभा में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी किशोर कुमार मुन्ना एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों में पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय यादव, संयोजक संजीव शरद, उपाध्यक्ष राजू मुखिया एवं अन्य लोग शामिल हुए।