इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, कुलकर्णी का भट्टा की घटना
Indore, Indore | Feb 26, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कपिल यादव नामक युवक के सीने में चाकू मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय खोरवाल, श्रवण गंगापारी और अनिल पटिया को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीनों पर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की है।