इंदौर: नेहरू नगर में पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, 6 आरोपी गिरफ्तार, प्राणघातक हमले का मामला दर्ज
Indore, Indore | Feb 26, 2025 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। जिसमें एक युवक पर 6 लोगों ने मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया था। जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।