डीग: माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुईं तीन मासूम बेटियां, बूढ़े बाबा के सहारे कट रही है जिंदगी
Deeg, Bharatpur | May 17, 2026 शहर के हनुमान मोहल्ला में रहने वाले एक गरीब परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि तीन मासूम बेटियों की दुनिया ही उजड़ गई। कुछ ही दिनों के अंतराल में माता-पिता दोनों की मौत हो जाने के बाद अब इन बच्चियों का सहारा केवल उनके बुजुर्ग बाबा शोभाराम कोली ही रह गए हैं। आर्थिक तंगी और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच बूढ़े बाबा किसी तरह परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।