महसी: घाघरा नदी में डूबकर 3 व्यक्तियों की हुई मौत, परिजनों को महसी तहसील सभागार में दिया गया 4-4 लाख रुपए का चेक
महसी तहसील सभागार कक्ष में विधायक सुरेश्वर सिंह ने तीन मृतक परिवार के लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए का चेक सौंपा। ज्ञात हो कि 27 मई को घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूब कर मौत हो गई थी।