अशोक नगर: बीलाखेड़ा गांव में 18 वर्षीय युवती ने की कीटनाशक दवा का सेवन, हालत गंभीर, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रखी इल्ली मार दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बीलाखेड़ा निवासी राधिका पुत्री जितेन्द्र पारदी ने रविवार को दोपहर 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते इल्ली मार दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला।