पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित खीरी मोड़ के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमवा खुर्द गांव निवासी लखन भुइयां के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार लखन भुइयां अपने एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। खीरी मोड़ पर टेंपो से उतरकर वह अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट