फूलपुुर: खम्भे से गिरकर लाइनमैन की मौत, नाराज ग्रामीणों ने फूलपुर-वारी मार्ग जाम किया
सरायममरेज थाना क्षेत्र के मिया का पूरा बाजार में बिजली का फाल्ट ठीक करने के दौरान खम्भे पर चढ़ा लाइनमैन अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार 12 बजे घटना की जानकारी सामने आई।घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के JE पर लापरवाही का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीणों ने फूलपुर-वारी मार्ग जाम किया।