मऊगंज: मऊगंज जिले के प्रभारी मंडल संयोजक निलंबित, कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
Mauganj, Rewa | Nov 26, 2025 मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मऊगंज जिले के प्रभारी मंडल संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग प्राथमिक शिक्षक मनोज पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय मऊगंज नियत किया गया है।प्रभारी मंडल संयोजक के विरूद्ध राशि के लेन-देन के संबंध में गत दिनों वायरल वीडियो/आडियो में बातचीत दिखाई गई थी।