हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसे, स्कूल वैन पलटने से बची, पेड़ की डाल गिरी, बच्चे और राहगीर सुरक्षित
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर हुई इन घटनाओं में स्कूल वैन में सवार बच्चे और राहगीर बाल-बाल बच गए। कोई हताहत नहीं हुआ। पहला हादसा रसूलपुर चौराहा के पास हुआ। यहां एक प्रतिबंधित नीम के पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक सड़क पर गिर गई। उस समय वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों ने रास्ता साफ किया।