पूरनपुर: पुवायां रोड पर सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी छोटे यादव (50) पुत्र बांकेलाल की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि उनकी रिश्तेदारी थाना बंडा क्षेत्र के गांव दियोहना में है। गुरुवार को छोटे यादव अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ बाइक से दियोहना जा रहे थे। इसी दौरान पुवायां रोड पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टकरा गई थी।