🐅 सतना के चित्रकूट क्षेत्र में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत
प्रदीप चौधरी।
सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोडरी के बरहा डेगरहट रोड पर बाघ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में 30 से अधिक बाघों की मौजूदगी की चर्चा है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग भी क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
स्थान: बरहा डेगरहट रोड, ग्राम पंचायत खोडरी, चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र, सतना
#Satna #Chitrakoot #TigerAlert #Wildlife #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Aug 4, 2026