रामगंजमण्डी: दुर्जनपुरा में पर्यावरण संरक्षण और बचत की आदत विकसित करने की पहल, बच्चों को बांटी गई गुल्लक
दुर्जनपुरा में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए स्कूल परिसर में परिंडे और पक्षीघर लगाए गए। साथ ही बच्चों में बचत की आदत विकसित करने के उद्देश्य से मिट्टी से बनी गुल्लक भी वितरित की गई। गुरुवार शाम करीब 5 बजे शिक्षक विशाल पहाड़िया ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ मिलकर पुराने रद्दी सामान, गत्तों और कागज से पक्षीघर तैयार करवाए।