उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगार घाट पंचायत के दिहुली में बिजली के ट्रांसफार्मर जल जाने से वार्ड 11 और 12 के लोगों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई है लेकिन अब तक इसके बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।