रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट क्षेत्र में दुर्घटनाओं को देखते हुए सनाकापुर मोड़ कट और दिलौना मोड़ कट को बंद किया गया
रामसनेहीघाट क्षेत्र में दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटना संभावित सनाकापुर मोड कट और दिलौना मोड कट को बंद किया गया है। शनिवार की रात करीब 11 बजे देखा गया कोटवा सड़क स्थित सनाकापुर मोड़ कट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मौके पर बैरिकेडिंग कर इस दुर्घटना बाहुल्य कट को सील कर दिया। अत्यधिक दुर्घटनाओं के कारण कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला को निलंबित किया गया था।