बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में लव मैरिज करने पर युवती के परिजनों ने युवक के साथ की मारपीट
कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खा में लव मैरिज शादी करने पर लड़की के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।