लखनऊ के चौक इलाके में 5 साल के अर्नव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर पर 18 से ज्यादा गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और कई हड्डियां भी टूटी पाई गईं। पुलिस का मानना है कि मासूम को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर हत्या की गई। नानी की तहरीर पर पिता भीष्म खरबंदा और सौतेली मां रागिनी के खिला