दाउदनगर: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने दाउदनगर के तरार मैदान पर राजद प्रत्याशी के पक्ष में की चुनावी सभा
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे दाउदनगर के तरार मैदान पर ओबरा से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी ऋषि कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राजद प्रत्याशी को आशीर्वाद देने की अपील आम जनता से की।काराकाट सांसद राजाराम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।