मिर्ज़ापुर: बरिया घाट के पास बाइक पर सवार दो लोगों पर होली खेल रहे लोगों ने ईट-पत्थर से किया वार, दोनों घायल, इलाज जारी
शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशगंज निवासी बाइक सवार कलवार जायसवाल व कृष्णा जायसवाल बाइक से होली खेल कर जा रहे थे इस दौरान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरिया घाट के पास सड़क पर होली खेल रहे लोगों ने ईट और पत्थर से बाइक सवार को प्रहार कर दिया जिसमे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए दोनों लोगों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।