चूरू: गांव ब्रह्मनगर में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम पर पिकअप का डाला गिरा, माथे पर लगे 14 टांके
Churu, Churu | Jul 1, 2026 चूरू के दूधवाखारा क्षेत्र के ब्रह्मनगर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के बाहर खेलते समय सिलेंडर डिलीवरी पिकअप के डाले का गेट उसके माथे पर गिर गया, जिससे उसे गहरी चोट आई। समय रहते परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।