बड़वाह ब्लाक के रावेर खेड़ी स्थित श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम की समाधि स्थल पर मगंलवार को 286 पुण्यतिथि जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए मनाई।इस अवसर पर श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम स्मृति प्रतिष्ठान के तत्वाधान में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ग्यारह बजे से हुई।