कलेर: वलिदाद पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
Kaler, Arwal | Jun 16, 2026 वलिदाद पंचायत सरकार भवन में भी सफलतापूर्वक शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा अन्य आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।