नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में मक्के की पकी फसल को बारिश और तेज हवाओं से हुआ नुकसान, किसान चिंतित सड़ने का डर
नवाबगंज क्षेत्र में पकी हुई मक्का की फसल पर संकट मंडरा रहा है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों के अनुसार, खेतों में पानी भरने से मक्के के कुछ पौधे गिर गए हैं और सड़ने लगे हैं। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है,