इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिला अध्यक्ष सह निवर्तमान महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र कुमार तांती ने कहा कि विधानसभा में आईपी गुप्ता के साथ हुए कथित जानलेवा हमले और अभद्र व्यवहार के विरोध में यह आक्रोश मार्च आयोजित किया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।