चंदला: सिलगांव स्थित स्कूल में संदिग्ध पटाखा बम फटा, दो मासूम छात्र गंभीर घायल
चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संदिग्ध पटाखा बम फटने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने शुक्रवार को शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि 22 जून को स्कूल परिसर में ठहरी एक बारात के दौरान इस्तेमाल किया गया पटाखा वहीं छूट गया था, जिसे बच्चों ने खेल-खेल में उठा लिया और वह फट गया। हादसे के बाद दोनों घायल बच्चों को उपचार किया गया।