बरेली: मनकरी के रहने वाले एक व्यक्ति की साइकिल में दबंग ने मारी टक्कर विरोध करने पर की मारपीट एसएसपी से शिकायत
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मनकरी के रहने वाले लालाराम ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसका बेटा फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में दवाई लेने जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाले दबंग ने अपनी बाइक से उसके बेटे की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसके गंभीर चोट आई है पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंग ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की