इटारसी में गुरुवार को दोपहर 3 बजे किसान कांग्रेस कार्यकर्ता के सभी प्रकोष्ठों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य सरकार के धान और गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर न करने के फैसले के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध जताया।