लाडपुरा: कोटा में आकाश मॉल सहित कई दुकानों को सीज किया गया, लाखों का यूडी टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान
कोटा शहर में नगर निगम ने लंबे समय से पेंडिंग चल रहे यूडी टैक्स (नगरीय विकास कर) को लेकर आज सुबह सख्त कार्रवाई की। नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम ने एरोड्रम सर्किल के आकाश मॉल, धान मंडी इलाके और मोटर मार्केट में कई दुकानों को सीज कर दिया। इन जगहों पर 2007 से लाखों रुपए का यूडी टैक्स बकाया था, और जिसे बार-बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कराया गया। शनिवार स