बेनीपुर: बड़ी तरौनी गांव में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, बहेड़ा पीएचसी से किया गया डीएमसीएच रेफर
बहेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी तरौनी गांव में सीढ़ी तोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अरविंद कुमार यादव को परिजन ने इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ हरिशंकर ठाकुर ने प्राथमिक इलाज किया तथा स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।