गोपालगंज: शहर के बड़ी बाजार स्थित मार्केट को तोड़कर बनेगा कॉम्प्लेक्स, अस्पताल चौक पर बनेगी पक्की दुकान: नप बैठक में फैसला
नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार को बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति भी दी गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति हरेंद्र कुमार चौधरी ने की, जबकि इसमें उपसभापति, वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।