पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लाइन बाजार में विभिन्न अखाड़ों में पहुंचकर पारंपरिक लाठी कला का किया प्रदर्शन
Purnea East, Purnia | Jun 27, 2026
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के द्वारा बीती देर रात्रि मुहर्रम के पावन अवसर पर पूर्णिया लाइन बाजार स्थित विभिन्न अखाड़ों में पहुंचकर पारंपरिक लाठी कला का प्रदर्शन किया तथा अखाड़ों के उस्तादों, खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सभी से आत्मीय मुलाकात कर मुहर्रम के संदेश—त्याग, बलिदान, सत्य, न्याय और इंसानियत—को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।