हमीरपुर: सुमेरपुर में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गत 6 नवंबर को नवीन गल्ला मंडी के समीप साधन के इंतजार में खड़ी महिला को टक्कर मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मथुरा जनपद के ऑफीसर कॉलोनी कोसीकला निवासी राकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी मोना 34 वर्ष गत 6 नवंबर को करीब 2.30 बजे नवीन गल्ला मंडी के समीप हाईवे किनार