झांसी: मेडिकल अग्निकांड में प्रधानाचार्य हटाए गए, 3 सस्पेंड, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बैठाई थी जांच, अब तक 18 बच्चों की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग से 15 नवंबर को 10 बच्चे जिंदा जल गए थे। 26 नवंबर तक कुल 18 बच्चे दम तोड़ चुके हैं। इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। साथ ही 3 अन्य जिम्मेदारों को सस्पेंड किया गया है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार दोपहर यह फैसला लिया गया।