चनपटिया प्रखंड के बेतिया डिह पंचायत में बुधवार को जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान दीदियों ने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जीविका समूह की महिलाओं ने नारे लगाते हुए मतदान के महत्व को बताया और सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने।