बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के भटपुरा गांव में आंधी में गिरी निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबकर दो लोगों की हुई मौत
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा एरवा कुईली में सोमवार की सुबह आंधी आने से निर्माणाधीन प्लॉट की 13 फीट ऊंची दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर दादी-पौत्री की मौत हो गई। दोनों दीवार के पास पड़ा सीमेंट का मिश्रण एकत्र करने गई थीं, तभी हादसा हो गया। शाम को शव गांव पहुंचने पर परिजन बिलख पड़े।