श्योपुर: गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, SP-ADM ने स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया
श्योपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर अर्पित वर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा गुरूवार को दोपहर 01 बजे एसपी, एसडीएम सहित अधिकारियों द्वारा लिया गया।