अरवल: लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर अरवल थाना में समीक्षा बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | Jun 13, 2026 पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, अरवल द्वारा थाना क्षेत्र के लंबित कांडों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अरवल थाना के थानाध्यक्ष एवं विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।