श्रीगंगानगर में आयोजित हो रही 15वीं सीनियर पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलायत क्षेत्र से कपिल मुनि नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के दिव्यांग खिलाड़ियों का दल गुरुवार को रवाना हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।कोच रामावतार सैन ने बताया कि कोलायत से 21 दिव्यांग खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।