नारायणपुर: नारायणपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से सास की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल
पहाड़पुर-तेलडीहा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार सास-बहू को टक्कर मार दी। हादसे में गीता देवी (62) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू मिशन देवी उर्फ मनीषा (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। बाइक चला रहे रणवीर कुमार (24) को भी हल्की चोटें आई..