मासलपुर: गाधौली मोड से संगीन बारदात को अंजाम देने की फिराक में 3 बदमाशों को अवैध हथियार सहित मासलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मासलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि गाधौली मोड पर नाकाबंदी कर रहे थे, दौराने नाकाबन्दी एक बोलेरो गाड़ी मासलपुर की तरफ से आती हुई दिखाई दी।जिसे रुकवाया गया और गाड़ी में बैठे तीनों बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।