कलेर: प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को होगी लोक-संवाद गोष्ठी, पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा संवाद
Kaler, Arwal | Jun 3, 2026 पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अरवल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को लोक-संवाद गोष्ठी आयोजित की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के तहत नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।