रायसिंहनगर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बार संघ कार्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सोनी सहित सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह में उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी, एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।