झांसी: अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में लगाई आग, रतनपुरा नगर के पीड़ित ने एसएसपी को सीसीटीवी देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Jhansi, Jhansi | Feb 24, 2025 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा नगरा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने सोमवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र व सीसीटीवी फुटेज एसएसपी को दिए। भूपेंद्र सिंह ने बताया की कस्तूरबा मार्केट में उनकी तीन दुकानें हैं जिसमें 28 जनवरी व 29 जनवरी की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में आग लगा दी थी।