डिडवाना के बिजली निगम के सहायक अभियंता कार्यालय पर बकाया वसूली निस्तारण कैंप शुक्रवार को आयोजित होगा। यह कैंप सहायक अभियंता द्वितीय कार्यालय से जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए होगा। सहायक अभियंता राधेश्याम मीणा ने बताया कि इस कैंप में डीसी, पीडीसी और वीसीआर से संबंधित बकाया उपभोक्ताओं और गैर-उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।