पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा में सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, GMCH में इलाज जारी
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया जिले के मरंगा में सब्जी लेने जा रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर की हुक में बाइक सवार का हाथ फंस गया, जिससे उसकी हथेली पूरी तरह से फेक्चर हो गयी है. घायल की पहचान क़सबा के कजरा निवासी अब्दुल हक के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है