हरदा: हरदा में शुरू हुआ प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण का अभियान, 1950 से पहले की धरोहरों का होगा डिजिटलीकरण।
Harda, Harda | Jun 15, 2026 जिले में मौजूद प्राचीन पाण्डुलिपियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के तहत विशेष अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के मठों, मंदिरों, आश्रमों, पुस्तकालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा निजी संग्रहकर्ताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।