दरभंगा: मोहर्रम को लेकर दरभंगा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल,मस्जिदों, चेक पोस्ट और चौक-चौराहों पर कड़ी सुरक्षा
मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दरभंगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न मस्जिदों, प्रमुख चेक पोस्टों तथा चौक-चौराहों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।