भांडेर: खिरिया घोंघू में नाली के पानी के विवाद में 5 लोगों ने 4 लोगों से मारपीट की, घायल अस्पताल में भर्ती
Bhander, Datia | Jan 8, 2026 भांडेर अनुभाग के ग्राम खिरिया घोंघू में नाली के पानी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस विवाद में 04 लोगों के साथ 05 लोगों ने मिलकर लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायलों को गुरुवार दोपहर 03 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया।