तरहसी: तरहसी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, 80 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
तरहसी: थाना क्षेत्र के लेस्लीगंज–बेदानी मुख्य मार्ग स्थित बिसुनपुर गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी, जिससे घर में मौजूद 80 वर्षीय पाच्चो कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इला